loader from loading.io

Public Health Day (Hindi): World Earth Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Release Date: 04/26/2026

Public Health Day (Hindi): World Population Day show art Public Health Day (Hindi): World Population Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Theme: Realizing the Hopes and Aspirations of Young People – Today and for the Future A: नमस्कार! मैं हूँ Shivani, आप सुन रहे हैं सांग्यान पॉडकास्ट, Foundation of Healthcare Technologies Society ki ek pehel. B: और मैं हूँ Deepanshi। विश्व जनसंख्या दिवस के इस विशेष एपिसोड में आपका हार्दिक स्वागत है। A: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या...

info_outline
Public Health Day (English): World Population Day show art Public Health Day (English): World Population Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Theme: Realizing the Hopes and Aspirations of Young People – Today and for the Future A: Hello everyone, I’m Ritika and welcome to Sangyan Podcast, an initiative by the Foundation of Healthcare Technologies Society. B: Hello everyone, I'm Deepanshi. Thank you for joining us on this special episode as we observe World Population Day, celebrated every year on 11th July. A: Every year, World Population Day encourages us to reflect on the opportunities and challenges that shape our societies. This year's official theme—"Realizing the Hopes and Aspirations of Young People – Today and for...

info_outline
Public Health Day (Hindi): World No Tobacco Day show art Public Health Day (Hindi): World No Tobacco Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

संग्यान पॉडकास्ट – विश्व तंबाकू निषेध दिवस थीम: "आकर्षण के पीछे की सच्चाई – निकोटीन और तंबाकू की लत से मुकाबला" A (Khushi):  नमस्कार सभी को और संग्यान पॉडकास्ट के एक और एपिसोड में आपका स्वागत है। मैं हूँ Khushi ।आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के...

info_outline
Public Health Day (English): World No Tobacco Day show art Public Health Day (English): World No Tobacco Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Theme: Unmasking the Appeal – Countering Nicotine and Tobacco Addiction A (Khushi): Hello everyone, and welcome back to another episode of the SANGYAN Podcast, an initiative by the Foundation of Healthcare Technologies Society. I’m Khushi. Today, on World No Tobacco Day, we're discussing an issue that affects millions of lives worldwide—tobacco and nicotine addiction. But before we begin, let me ask you a simple question. Have you ever seen a tobacco or nicotine product that looked modern, stylish, or even harmless? B (Shagun): Hello everyone, I'm Shagun. And honestly, I think most of us...

info_outline
Public Health Day (Hindi): World Earth Day show art Public Health Day (Hindi): World Earth Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

SANGYAN Podcast - World Earth Day Theme: Our Power, Our Planet Speaker 1 (A): नमस्कार सभी को, आप सुन रहे हैं संग्यान पॉडकास्ट, जो फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी की एक पहल है। मैं हूँ खुशी। Speaker 2 (B): नमस्कार, मैं हूँ ritika। हमें खुशी है कि आप आज हमारे साथ जुड़े हैं। शुरू...

info_outline
Public Health Day (English): World Earth Day show art Public Health Day (English): World Earth Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

SANGYAN Podcast - World Earth Day  Theme: Our Power, Our Planet Speaker 1 (A): Hello everyone, welcome to the Sangyaan Podcast, an initiative by the Foundation of Healthcare Technologies Society. I'm Khushi. Speaker 2 (B): Hello, I'm Rhea, We’re glad you joined us today. Before we begin, let’s start with something simple — When was the last time you did something for the planet? A: (Pause) Hmm… even I had to think for a second. B: (Light laugh) Same here. And that’s exactly why today’s conversation matters. A: Today we’re talking about World Earth Day, celebrated on April...

info_outline
Public Health Day (Hindi): International Women's Day show art Public Health Day (Hindi): International Women's Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Theme: Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls A (Ritika): क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया कैसी होगी अगर हर महिला को पुरुषों के समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले? अगर हर लड़की यह विश्वास लेकर बड़ी हो कि उसकी शिक्षा महत्वपूर्ण है, उसका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, और...

info_outline
Public Health Day (English): International Women's Day show art Public Health Day (English): International Women's Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

Theme: Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls A (Dr. Nikita): Have you ever wondered what the world would look like if every woman had the same opportunities, safety, and respect as men? What if every girl could grow up knowing that her education matters, her health matters, and her voice matters? Hello everyone, and welcome back to another episode of the Sangyaan Podcast, an initiative by the Foundation of Healthcare Technologies Society. I’m Dr. Nikita. Today, March 8, people across the world are observing International Women’s Day — a day to celebrate the achievements,...

info_outline
Public Health Day (Hindi): World Cancer Day show art Public Health Day (Hindi): World Cancer Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

World Cancer Day - Importance of Cancer screening A (Dr. Nikita): नमस्कार सभी को, और स्वागत है आप सभी का सांग्यान पॉडकास्ट के एक और एपिसोड में, जो कि फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज सोसाइटी की एक पहल है। मैं हूँ डॉ. निकिता, और आज हम एक ऐसे विषय पर बात करने जा रहे हैं जो सच...

info_outline
Public Health Day (English): World Cancer Day show art Public Health Day (English): World Cancer Day

Podcasts by SANGYAN for Public Health FAQs and Education

World Cancer Day - Importance of Cancer Screening A (Dr. Nikita): Hello everyone, and welcome back to another episode of the Sangyaan Podcast, an initiative by the Foundation of Healthcare Technologies Society. I’m Dr. Nikita, and today we’re talking about something that can truly save lives — cancer screening. When most of us hear the word “cancer,” we immediately feel scared. We think of long hospital visits, painful treatments, and uncertainty. But today, we want to gently change that narrative and talk about how early detection through screening can actually make a huge...

info_outline
 
More Episodes

SANGYAN Podcast - World Earth Day

Theme: Our Power, Our Planet

Speaker 1 (A): नमस्कार सभी को, आप सुन रहे हैं संग्यान पॉडकास्ट, जो फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी की एक पहल है। मैं हूँ खुशी।

Speaker 2 (B): नमस्कार, मैं हूँ ritika। हमें खुशी है कि आप आज हमारे साथ जुड़े हैं। शुरू करने से पहले, एक छोटा सा सवाल — आखिरी बार आपने पृथ्वी के लिए कुछ कब किया था?

A: (ठहराव) हम्म… मुझे भी सोचने में थोड़ा समय लगा।

B: (हल्की हंसी) मुझे भी। और शायद यही वजह है कि आज की बातचीत जरूरी है।

A: आज हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड अर्थ डे की, जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल की थीम है — “Our Power, Our Planet.”

B: सुनने में तो काफी दमदार लगता है… लेकिन थोड़ा confusing भी, है ना? आखिर हमारे पास कौन-सी “power” है?

A: चलिए इसे थोड़ा आसान बनाते हैं। क्या आपको लगता है कि एक लाइट बंद करने से कोई फर्क पड़ता है?

B: अकेले करने पर छोटा लगता है। लेकिन अगर लाखों लोग वही काम करें तो?

A: तब छोटा कदम भी बड़ा असर बन जाता है।

B: बिल्कुल। बदलाव एक बड़े काम से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे लगातार किए गए कामों से आता है।

A: अपने रोज़ के habits के बारे में सोचिए — चार्जर प्लग में छोड़ देना, खाली कमरे में पंखा चलने देना…

B: …या ब्रश करते समय नल खुला छोड़ देना।

A: ये छोटी-छोटी आदतें लगती हैं, लेकिन मिलकर बहुत ज़्यादा ऊर्जा और पानी बर्बाद करती हैं।

B: अब बात करते हैं एक ऐसी चीज़ की जो हम सबको पसंद है — शॉपिंग।

A: (हंसते हुए) ये थोड़ा tricky topic है।

B: सच-सच बताइए — क्या आपने कभी ऐसी चीज खरीदी है जिसकी आपको जरूरत नहीं थी?

A: हाँ… कई बार।

B: (हंसते हुए) मुझे लगता है हम सबने ऐसा किया है। लेकिन अगर थोड़ा ध्यान से सोचें… इसके पीछे एक बड़ी बात छुपी है। हर चीज़ जो हम खरीदते हैं, उसका पर्यावरण पर असर होता है — उसे बनाने से लेकर पैकेजिंग और डिलीवरी तक।

A: ओह… यानी ये सब मिलकर हमारे carbon footprint को बढ़ाते हैं।

B: अब बात करते हैं एक ऐसी चीज़ की जिसे हम रोज़ महसूस करते हैं — वायु प्रदूषण

A: क्या आपको लगता है कि ये सिर्फ दिल्ली जैसे बड़े शहरों की समस्या है?

B: नहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के कई शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

A: यानि हम लगभग हर दिन खराब हवा में सांस ले रहे हैं।

B:और इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है — फेफड़ों, दिल और हमारी उम्र तक पर

A: और समस्या यहीं खत्म नहीं होती। हम बढ़ता तापमान, अनियमित बारिश और पानी की कमी भी देख रहे हैं।

B: हीटवेव्स बढ़ रही हैं, और कई शहरों में पानी की गंभीर समस्या हो चुकी है।

A: और इसका असर सब पर एक जैसा नहीं होता — बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं।

B: तो आखिर इन सबका कारण क्या है?

A: एक बड़ा कारण है — हमारा carbon footprint। सरल भाषा में, यह हमारी रोज़मर्रा की गतिविधियों से होने वाला कुल प्रदूषण है — जैसे बिजली का इस्तेमाल, यात्रा, खाना और खरीदारी।

B: और जब करोड़ों लोग ऐसा करते हैं, तो यह climate change का कारण बनता है।

A: लेकिन एक अच्छी बात भी है — बदलाव शुरू हो चुका है।

B: भारत के युवा आगे आ रहे हैं।

A: कोई सस्ते air purifiers बना रहा है, कोई sustainable products बना रहा है, और कई लोग clean-up drives चला रहे हैं।

B: ये हमें एक बात सिखाता है —

A: बदलाव लाने के लिए आपको बहुत बड़ा या ताकतवर होना जरूरी नहीं है।

B: बस शुरुआत करनी जरूरी है।

A: तो अब बात आप पर आती है। आज आप कौन-सी एक आदत बदल सकते हैं?

B: जैसे — अपनी बोतल साथ रखना, प्लास्टिक कम इस्तेमाल करना, या बिजली बचाना।

A: इन बातों पर दूसरों से बात करना भी एक कदम है।एक पल रुकिए… अपने रोज़ के जीवन के बारे में सोचिए।

B: आप कहाँ एक छोटा बदलाव कर सकते हैं?

A: क्योंकि इस ग्रह को कुछ लोग पूरी तरह सही काम करते हुए नहीं बचाएंगे…

B: बल्कि बहुत सारे लोग छोटे-छोटे काम लगातार करके बचाएंग

दोनों साथ में (स्पष्ट और जोर से): Our Power, Our Planet.

A: संग्यान पॉडकास्ट सुनने के लिए धन्यवाद।

B: हमें उम्मीद है कि इस बातचीत ने आपको थोड़ा सोचने पर मजबूर किया होगा।

A: और शायद एक छोटा बदलाव करने के लिए प्रेरित भी किया होगा।

B: अगले एपिसोड में फिर मिलेंगे!

References:

  • World Energy Outlook 2024 – International Energy Agency (IEA), 2024
  • World Air Quality Report 2025 – IQAir, 2025
  • Intergovernmental Panel on Climate Change – Sixth Assessment Report (AR6), 2023
  • Emissions Gap Report 2023 – UNEP, 2023
  • World Health Organization – Climate Change and Health Resources
  • Composite Water Management Index – Government of India
  • The 2023 report of The Lancet Countdown – Romanello et al., The Lancet, 2023